*नागल*
शुक्रवार को नेशनल मॉडल इंटर कॉलेज में मानव कल्याणार्थ पंच कुंडीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया, यज्ञ को *ब्रह्माचार्य विशाल शास्त्री व आचार्य हरिओम शास्त्री* नें मंत्रोच्चारण से पूर्ण कराया।
आचार्य हरिओम शास्त्री नें कहा कि यज्ञ हवन करने से मन, मस्तिष्क व वातावरण की शुद्धि होती है, जो मानव के कल्याण के लिए हितकारी है, यदि मनुष्य मन एवं बुद्धि से शिव की स्मृति में रहकर सांसारिक कर्म करते हुए भी शिव में अपना ध्यान लगाता है तो वह हर कर्म में आत्मशक्ति आत्मविश्वास, आत्म कुशलता रूपी शिवत्व की प्राप्ति करता है।
यज्ञ का शुभारंभ अंशुल कुमार गुप्ता नें भगवान शिव के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व मनोज कुमार त्यागी ने भगवान शिव को माल्यार्पण कर किया।
इस दौरान *वत्सराज स्वाधीन, मंजू त्यागी, डॉ अनिल रल्हन, हेमा रल्हन, गरिमा अरोड़ा, अंकित डावर, अतेश चौधरी, उषा उपाध्याय, दीप्ति, अंकु* आदि रहे।