डोईवाला/थानों- उत्तराखंड में 65% वन क्षेत्र होने के कारण प्रदेश में वन विभाग से संबंधित तमाम ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने आदेश जारी कर 7 फरवरी को थानों वन विश्राम गृह में जनता दरबार लगाने की पहल शुरू कर दी है।
थानों रेंजर उदय नंद गोड़ नेे बताया की वन विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक के निर्देश पर 7 फरवरी को वन विश्रामगृह थानों में जनता दरबार लगाया जाएगा जिसमें वन विभाग से संबंधित समस्याओं को ग्रामीण उच्च अधिकारियों के सामने उठा पाएंगे व अपनी समस्या का भी शीघ्र समाधान करा पाएंगे। उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में जनता दरबार में पहुंचने के लिए आग्रह किया।