वन पंचायत सरपंच थानों क्षेत्र की हुई पहली बेठक।
समस्याओं के साथ विकास योजनाओं पर भी हुई चर्चा।
डोईवाला।
देहरादून वन प्रभाग की थानों रेंज के वन पंचायत की छेत्रीय परामर्श दात्री समिति की पहली बेठक का आयोजन थानों वन विश्राम गृह में हुआ।जिसमें थानों क्षेत्र के सभी वन सरपंचो व सदस्यों ने भाग लेकर समस्याओं पर हुई चर्चा मे भाग लिया।
बेठक थानों वन विभाग के रेंजर उदय नंद गौड़ की अध्यक्षता मे हुई जिसमे वन क्षेत्रों से लगे गाँव की तमाम तरह की समस्याओं पर चर्चा हुई तो वही वन क्षेत्रों मे होने वाले विकास कार्यो की रूप रेखा भी तेयार की गई।
पूर्व के कार्यो की समीक्षा के साथ ही माइक्रो प्लान बनाने को लेकर भी सरपंचो से सुझाव मांगे गये।
वन पंचायत सरपंचो के सुझाए गये निम्न विकास योजनाये- वन क्षेत्रों मे फायर सीजन मे वनाग्नि रोकने के उपाय, भू स्खलन क्षेत्र मे पौधारोपण, चेक डेम का निर्माण, जंगली जानवरों की रोकथाम के लिये तार वाड के प्रस्ताव बनाये गये।
बेठक मे गत वर्ष के कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तूत कर आगामी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये व्यापक रूप से चर्चा की गयी।
इस अवसर पर वन पंचायत सरपंच- सविता रावत (सनगाँव), विनीता (धारकोट) ,संगीता (सिन्धवाल गाँव), दिनेश सिंह (गड़ूल) ,वीना देवी (अपर तलाई)।
सचिव -माधव सिंह पंवार (सन गाँव ),पद्मानंद भट्ट (लड़वाकोट) ,सुनील भट्ट (धारकोट)।
सदस्य- मेहर सिंह ,लीला नंद ,अशोक सिंह, राजेन्द्र सिंह, रमेश सेमवाल ,मंगल, अमित, सुमित्रा देवी ,मेहर सिंह, पुनीत रावत, सुनीता रावत, के साथ ग्राम प्रधान सनगाँव हेमन्ती रावत और बी डी सी हल्द्वाडी संजय सिन्धवाल ,राजस्व निरीक्षक हरि अवतार सिंह, वन दरोगा राम दास डोगरा, केशव नेगी,अमित आदि तमाम लोग उपस्थित थे।