सीएए के भ्रम को दूर करेंगे डोईवाला भाजपा के कार्यकर्ता,18 को होगी रैली

 


डोईवाला- केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा देश के नागरिकों की रक्षा के लिये बनाए गये कानून नागरिकता संशोधन बिल सीएए को लेकर विपक्ष जिस तरह से गलत बयांन बाजी कर देश के लोगों को गुमराह कर रहा है, उससे देश के अल्पसंख्यक खास कर मुस्लिम समाज के लोगों में भ्रम पैदा हो गया है कि भारत सरकार का नया कानून सीएए उनकी नागरिकता छीनने का काम करेगा। लोगो के इसी भ्रम को तोड़ने के लिये अब भाजपा नेताओं के साथ सरकार के लोग भी जन जागरूक कार्यक्रम कर रहे है साथ ही भाजपा एक बडी रेली आयोजित करने जा रही है जिसके माध्यम से लोगो को नागरिकता संशोधन बिल की बरिकिया भी समझाएगी।
भारतीय जनता पार्टी की नगर मण्डल इकाई की एक बेठक का आयोजन जिलाध्यक्ष देहरादून शमशेर पुन्डीर और नगर मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे सीएए कानून के बारे मे लोगों को जागरूक किये जाने को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर बेठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को  राज्यमंत्री राजकुमार  पुरोहित ने सम्बोधित करते हुए कहा की देश का नया कानून सीएए नागरिकता देने का काम करेगा ना की लेने का।


जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की रीति नीति जन जन तक पहुचाने का कार्य करे।


वरिष्ठ भाजपा नेता करन वोहरा ने कहा की जिस तरह से मुद्दा विहीन विपक्ष लोगों की भावनाओं को आहत कर नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ़ गुमराह कर रहा है वह विपक्ष की मानसिकता को दर्शाता है।


बैठक में रामेश्वर लोधी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार,विनीत लोधी मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, पंकज शर्मा, मनवर सिंह नेगी, संदीप नेगी,


वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सैनी, नरेंद्र नेगी, हिमांशु राणा, विनीत मनवाल, विनय सावन, सुषमा चौधरी, सतेंद्र चौधरी, पम्मी राज, अनमोल अग्रवाल, रोहित गुप्ता, नितिन बड़थ्वाल, विनोद राणा, दिनेश सजवान, उषा कोठारी, ममता  नयाल, सरिता जोशी,पुनम चौधरी,अवतार सिंह,अमित कुमार, प्रदीप नेगी,अनिल लोधी,सुशील जायसवाल,ललित पंत,सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।